You are currently viewing Highest paying jobs in India

Highest paying jobs in India

Top 10 highest paying jobs in India 

नमस्कार मित्रों एक बार फिर से स्वागत है आपका मेरे blog Ur Career Zone आज के इस ब्लॉग पोस्ट में। आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसे विषय  के बारे में जिसके बारे में हमें बचपन से ही सिखाया जाया है कि अच्छे से पड़े करोगे तो अच्छी नौकरी मिलेगी।  तो आज हम जिस  विषय के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं जिसका शीर्षक है Top 10 highest paying jobs in India. इस list में जिन भी jobs के बारे में बताया गया है, उनमें न केवल अच्छी  salary मिलती है, बल्कि इसके साथ ही बहुत सी और सुविधाएँ भी दी जाती हैं।  तो किये शुरू करते हैं।

Top 10 highest paying jobs in India || Highest paying jobs in India

1. Defence Jobs(NDA, AFCAT etc.): 

यह  देश की सबसे प्रतिष्ठित jobs में से एक है। इसमें आपको बेहतरीन salary के साथ ही और भी कई तरह की सुविधाएँ दी जाती हैं। तो ये है Top 10 highest paying jobs in India के इस लिस्ट की पहली job जिसमे आपको काफी अच्छी salary ( लगभग  70000 – 85000 ) मिलती है।  और इसके साथ ही आपके परिवार को कई तरह की सुविधाएँ दी जाती हैं।

 इसके लिए आप NDA या AFCAT जैसे एग्जाम की तयारी कर सकते हैं। अगर आप इस विषय पर और जानकारी चाहते हैं तो आप मुझे comment के माध्यम से बता सकते हैं। तो मैं इस विषय पर आपको अलग से एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दे सकता हूँ। 

2. Civil Services:

Top 10 highest paying jobs in India के इस लिस्ट में 2 स्थान पे जो job है उसको किसी परिचय की जरुरत नहीं  है। इसके बारे में हर कोई जानता है। शायद ही ऐसा कोई student हो जो इस जॉब को नहीं करना चाहे। इसमें आपको लोगों की समस्याओं को समझने और उनको दूर करने का अवसर मिलता है। और इस job में जो salary मिलती है उसके तो क्या कहने।

 इसमें आपको लगभग 65000 – 80000 की सैलरी के साथ ही घर, गाड़ी, नौकर, ड्राइवर और भी कई प्रकार की सुविधाएँ मिलती हैं। इसमें आप कई तरह के पदों पर नियुक्त हो सकते हैं। पर पहले आपको इसके लिए UPSC का exam पास करना होगा, जिसको की देश का सबसे मुश्किल exam माना  जाता है। 

3. Lawyers :

ये job भी ऐसी है जहां पर बहुत पैसा है। अगर आप भी lawyer बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले 12th पास करनी होगी किसी भी stream ( science, arts, commerce ) से। उसके बाद आपको CLAT (common law addmission test ) नामक entrance देना होगा। 

Top 10 highest paying jobs in India

इस टेस्ट को पास करने के बाद आपको कॉलेज में अड्मिशन मिल जाता है। इसके बाद आपको 5 साल की पढ़ाई करनी होगी। इसके बाद आप वकील बन जायेंगे। 

4. Doctors :

ये भी एक ऐसी जॉब है जहां पर बहुत अच्छा पैसा है, और इसके साथ ही  इसमें इज्जत भी काफी है। वो कहते हैं न डॉक्टर भगवान का रूप होता है। पर डॉक्टर बनना कोई आसान काम नहीं है।  इसमें सालों की मेहनत और पड़े लगती है। अगर आप भी एक डॉक्टर बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले 11th, 12th में बायोलॉजी और केमिस्ट्री जैसे सब्जेक्ट का होना बेहद जरूरी है। 

इसके बाद आपको एंट्रेंस एक्साम्स ( NEET, AIPMT ) जैसे एक्साम्स पास करने होंगे।  जिससे आपको किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिल जाये। इसके बाद आप अपने हिसाब से कोर्सेज चुन सकते हैं।  इसकी जानकारी मैंने अपने एक पिछले ब्लॉग पोस्ट Best medical courses after 12th medical in India  में दी है।  आप चाहें तो जाकर पड़ सकते हैं। 

5. Lecturer :

यह भी एक बहुत ही प्रतिष्ठित जॉब है,  जिसमें अच्छे पैसों के साथ इज्जत भी काफी मिलती है। हालाँकि आजकल विद्यार्थियों का इस job के प्रति रुझान कम हो रहा है। लेक्चरर बनने के लिए सबसे पहले आपको graduation करनी होगी। उसके बाद आप अपनी फील्ड में मास्टर डिग्री लेनी होगी। और इसके बाद आपको Phd करनी होगी। इसके बाद आपको यूजीसी नेट की परीक्षा पास करनी होगी।  

यूजीसी नेट का अर्थ है विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट | इस परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है, इस परीक्षा को सफलता पूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद सरकारी कॉलेजों में नियुक्ति के लिए यूजीसी के द्वारा स्क्रीनिंग की जाती है, इस परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार जून तथा दिसंबर में किया जाता है, इसके माध्यम से लेक्चरारशिप तथा जूनियर रिसर्च फैलोशिप हेतु अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग की जाती है |

My other blog posts:

Best courses after 12th non medical | career options for science students

Fire science degrees and career | How to be a firefighter 

6. ISRO Scientist :

स्पेस साइंटिस्ट एक चुनौती भरा करियर है| वैज्ञानिक बनने के लिए छात्र की शुरू से रूचि विज्ञान विषय में होनी चाहिए | इस क्षेत्र में रोजगार के बहुत से अवसर उपलब्ध रहते है, जिसे देखते हुए आज के युवा वर्ग स्पेस साइंटिस्ट बनने की राह पर आगे बढ़ रहें है|  अधिक रूचि बढ़ने पर ही उसके मन में नए- नए प्रश्न उठेंगे, जिसका उत्तर ढूढ़ने के लिए ही वह प्रयास करेगा | इन प्रयासों में वह कई बार असफल भी होगा और कई बार वह सफल भी होगा| इस प्रकार से उसके अनुभव में वृद्धि होगी जो, कि इस क्षेत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है | 

इसरो हर साल असिस्टेंट साइंटिस्ट के पदों के लिए विज्ञापन जारी करता हैं। इसरो में साइंटिस्ट बनने के लिए आपको सबसे पहले 12th में फिजिक्स केमिस्ट्री मैथ सब्जेक्ट्स का होना बेहद जरूरी है। इसके बाद आप आपके पास दो तरिके होते हैं। पहला तो आप इसरो के IIST ( Indian institue of space technology) में अड्मिशन ले लें जो कि JEE Main के एग्जाम क जरिये होता है। या फिर इसरो btech के students के लिए एक एग्जाम निकलता है। तो आप इसके जरिये भी ISRO में साइंटिस्ट बन सकते हैं। 

7.  State PCS (UP PCS , BPSC etc) :

ये जॉब भी UPSC जैसी ही है, पर इसमें आपकी नियुक्ति सिर्फ अपने स्टेट में होती है।  यह किसी भी स्टेट में होने वाली सबसे बड़ी recruitment होती है।  इसमें भी आपको अच्छी सैलरी के साथ ही कई और सुविधाएँ भी दी जाती हैं। 

8. SEBI Grade A :
Top 10 highest paying jobs in India
9. Income Tax Inspector :

कई लोगों का सपना होता है income tax officer बनना। और हो भी क्यों ना। क्योंकि इसमें अच्छी सैलरी के साथ ही आपको समाज में सम्मान भी मिलता हैं। अगर आप भी income tax officer बनना चाहते हैं तो आपको SSC CGL का एग्जाम पास करना होगा।  

जिसकी नोटिफिकेशन सर्कार हर साल निकलती हैं। तो अगर आप भी income tax officer बनना चाहते  हैं तो आप इस एग्जाम की तयारी कर सकते हैं। इस एग्जाम को देने के लिए आपको किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट होना होगा। 

10. SBI PO :

बैंकिंग के क्षेत्र में भी आपको काफी अच्छी सैलरी मिल सकती है। तो इस लिस्ट Top 10 highest paying jobs in India में  आखिरी करियर ऑप्शन यही है।

इसके लिए SBI हर साल notification जारी करता है।  SBI में PO ( प्रोबेशनरी अफसर ) बनने के लिए आपको किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट होना जरूरी है। तो आगे आपको बैंकिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आप इस एग्जाम की त्यारी कर सकते हैं। 

My other blog posts:

Best courses after 10th Standard

Top 10 best courses after 12th commerce | Courses after 12th commerce

This Post Has 7 Comments

Leave a Reply