Indian police ranks and salary

किसी भी देश या राज्य में नियमों और कानून व्यवस्था को बनाये रखने में उस जगह की पुलिस का बहुत बड़ा योगदान होता है|और उस कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए उस पुलिस फाॅर्स में बहुत से अधिकारीयों की जरुरत होती है|इस ब्लॉग पोस्ट में हम बात करेंगे Indian Police के अधिकारियों के विभिन्न पदों के बारे में यानि कि Indian police ranks and salary. अगर आपको भी किसी पुलिस अधिकारी को देख कर उसके रैंक को जानने की इच्छा होती है तो इस इस ब्लॉग पोस्ट के साथ जुड़िये रहिये|

Indian Police History

British India Police

1861 में, ब्रिटिश सरकार ने Indian Councils Act 1861 की शुरुआत की थी| और इसी act से भारत के आज के पुलिस डिपार्टमेंट की शुरुआत की थी|इसके बाद 1902–03 में, सर एंड्रयू फ्रेजर और लॉर्ड कर्जन के तहत पुलिस सुधारों के लिए एक पुलिस आयोग की स्थापना की गई थी। इसने पुलिस में अधिकारियों के स्तर पर भारतीयों की नियुक्ति की सिफारिश की। भारतीय पुलिस के इंस्पेक्टर के रैंक तक ही बढ़ सकते हैं। हालाँकि वे भारतीय इंपीरियल पुलिस का हिस्सा नहीं थे।
1920 से, भारतीय इंपीरियल पुलिस भारतीयों के लिए खुली थी और सेवा के लिए प्रवेश परीक्षा भारत और इंग्लैंड दोनों में आयोजित की गई थी।

Modern Indian Police

आधुनिक भारतीय पुलिस सेवा, भारत के संविधान के भाग 14 में अनुच्छेद 312 (2) के तहत बनाई गई थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत में IPS अधिकारियों की भारी कमी है, जो स्वीकृत शक्ति का लगभग 19% से 22% है।

Indian police ranks and salary

hp police ranks top to bottom
HP Police Ranks from top to bottom

सभी पुलिस अधिकारियों की रैंक, पद और पदनाम राज्य से राज्य में भिन्न होते हैं क्योंकि कानून और व्यवस्था एक राज्य मामला है, लेकिन आम तौर पर जो पद पुलिस में देखने को मिलते हैं वो इस प्रकार से हैं|

1. Director general of police(DGP)

DGP यानि Director General of Police किसी भी क्षेत्र की पुलिस का सर्वोच अधिकारी होता है| किसी भी स्थान की पुलिस में से DGP के पास सबसे ज्यादा पॉवर होती है जो कि वहां की पूरी पुलिस को control करता है|हालाँकि एक राज्य में सिर्फ एक ही GDP होता है लेकिन कई राज्य में एक से ज्यादा DGP भी हो सकते हैं|

Indian Police and ranks

Salary of DGP(Director General of Police): भारत में DGP की सैलरी लगभग Rs.75500-80000 तक होती है|और 7 वें वेतन आयोग के कार्यान्वयन के बाद, राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को 2,25,000 रुपये प्रति माह मिलते हैं।

2. Special Director General of Police (SDGP)

 Special Director General of Police (SDGP) एक IPS रैंक है,और Special Director General of Police (SDGP) एक 3 स्टार रैंक का अधिकारी होता है|पुलिस फ़ोर्स में Special Director General of Police (SDGP) अधिकारी DGP के नीचे आता है|

Salary of Special Director General of Police (SDGP): भारत में SDGP की सैलरी भी लगभग DGP के बराबर ही यानि कि Rs.75500-80000 तक होती है|और 7 वें वेतन आयोग के कार्यान्वयन के बाद, राज्य के विशेष पुलिस महानिदेशक (SDGP) को 2,25,000 रुपये प्रति माह मिलते हैं।

3. Additional Director General of Police (ADGP)

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) एक IPS रैंक के अधिकारी होते हैं। और पुलिस महानिदेशक की तरह, ADGP एक 3-स्टार रैंक का पुलिस अधिकारी होता है| ADGP को पुलिस विभाग में DGP का जूनियर माना जाता है।

Salary of Additional Director General of Police (ADGP): ADGP का वेतन 12,000 INR के ग्रेड पे के साथ 37,400-67,000 INR है| 7 वें वेतन आयोग के कार्यान्वयन के बाद, सहायक पुलिस महानिदेशक (ADGP) का अधिकतम वेतन 2,05,400 रुपये होता है।

4. Inspector General of Police (IG)

पुलिस महानिरीक्षक (IG) भी एक IPS रैंक का अधिकारी होता है। एक पुलिस महानिदेशक किसी भी राज्य के पुलिस पदानुक्रम में तीसरा सर्वोच्च रैंक रखता है, जो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) के पद से नीचे है, और पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) के ठीक ऊपर है। और IG का पहचान चिन्ह आप इस चित्र में देख सकते हैं|

Indian Police and ranks

Salary of Inspector General of Police (IG): भारत में IG की maximumसैलरी Rs.1,87,450 तक होती है|

5. Deputy Inspector General of Police (DIG)

यह भारतीय पुलिस सेवा में एक स्टार रैंक है| इस रैंक के लिए सिर्फ उन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) या राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को promote किया जाता है, जिन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) या पुलिस उपायुक्त के रूप में सफलतापूर्वक सेवा की है।

आप Deputy Inspector General of Police रैंक के अधिकारी को उसके कंधे पर लगे राष्ट्रीय चिन्ह सत्यमेव जयते के साथ में लगे तीन स्टार से पहचान सकते हैं|

Salary of Deputy Inspector General of Police (DIG): भारत में DIG का प्रारंभिक वेतन Rs.37,400 -67,000 तक होता है जिसके साथ कि 8,900 का ग्रेड पे भी मिलता है|और 7वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद Deputy Inspector General of Police (DIG) को 1,31,000 रुपये का प्रारंभिक मूल वेतन और 1,71,075 का मासिक सकल वेतन तक मिलता है।

6. Senior Superintendent of Police (SSP)

Senior Superintendent of Police (SSP) यानि कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के बड़े महानगरीय जिलों में कानून व्यवस्था को बनाये रखें की जिम्मेदारी सौंपी जाती है| और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के कंधे पर भी DIG की तरह ही सत्यमेव जयते का राष्ट्रिय चिन्ह होता है|पर SSP के कंधे पर सिर्फ 2 स्टार होते हैं|

Salary of Senior Superintendent of Police (SSP): भारत में SSP काअधिकतम वेतन लगभग Rs.1,18,500 तक होती है|

7. Superintendent of Police (SP)

Superintendent of Police (SP) या पुलिस अधीक्षक राज्य पुलिस सेवा या भारतीय पुलिस सेवा (IPS) का एक अधिकारी होता है। भारत में, बड़े शहरों (जैसे दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर या हैदराबाद) या अत्यधिक आबादी वाले या नक्सल प्रभावित जिलों में एक SSP और छोटे जिलों में Superintendent of Police (SP) एक जिले के पुलिस बल के प्रमुख होते हैं। Superintendent of Police (SP) की रैंक Assistant Superintendent of Police (ASP) के ऊपर और Senior Superintendent of Police (SSP) के नीचे होती है|

SSP को आप उसके कंधे पर लगे बैच से पहचान सकते हैं, जिस पर कि 1 स्टार के साथ सत्यमेव जयते का राष्ट्रीय चिन्ह होता है|

Indian Police and ranks

Salary of Superintendent of Police (SP): भारत में SP की maximum सैलरी लगभग Rs.1,05,700 तक होती है|

8. Additional Superintendent of Police (ASP)

Additional Superintendent of Police एक IPS रैंक का पुलिस अधिकारी होता है|और सभी IPS अधिकारी Additional Superintendent of Police(ASP) यानि कि सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ही अपना करियर शुरू करते हैं|

Salary of Assistant Superintendent of Police (ASP): भारत में ASP की प्रारंभिक सैलरी लगभग Rs.15,600-39,100 तक होती है|जो कि समय के साथ बढ़ते हुए Rs.77,325 तक पहुँच जाती है|

9. Deputy Superintendent of Police (DSP)

Deputy Superintendent of Police (DSP) यानि कि उप पुलिस अधीक्षक एक 3-स्टार अधिकारी होता है|भारतीय पुलिस में DSP बनने के दो तरीके हैं, पहला तो है कि आप UPSC का exam देकर सीधे ही DSP बन सकते हैं|और दूसरा है प्रमोशन के जरिये, इसके लिए एक अधिकारी को कुछ समय तक इंस्पेक्टर के पड़ पर कार्य करना होता है| फिर प्रमोशन के जरिये वह DSP बन सकता है|DSP को आप उसके कंधे पर लगे 3-स्टार वाले बैच से पहचान सकते हैं|

Indian Police and ranks

Salary of Deputy Superintendent of Police (DSP): भारत में DSP का वेतन ASP के बराबर ही होता है|जो कि Rs.15,600-39,100 से शुरू होकर Rs.77,325 तक जाता है|

10. Inspector 

भारतीय पुलिस फाॅर्स में इंस्पेक्टर एक 3-स्टार रैंक का अधिकारी होता है|जिसे कि आप उसके कंधे पर लगे इस बैच से पहचान सकते हैं जिसमें कि 3 स्टार के साथ 1 लाल और 1 नीली पट्टी भी होती है|

Indian Police and ranks

Salary of Inspector: भारत में एक इंस्पेक्टर का प्रारंभिक वेतन Rs.9,300-34,800 होता है जिसके साथ कि 4,600 का ग्रेड पे भी मिलता है|7वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद एक पुलिस इंस्पेक्टर को 44,900 रुपये का प्रारंभिक मूल वेतन और 59,725 का मासिक सकल वेतन तक मिलता है।

Indian Police Ranks and salary

11. Assistant Inspector

Inspector की तरह ही Assistant-Inspector को भी आप उसके कंधे पर लगे 3-स्टार वाले इस बैच से पहचान सकते हैं लेकिन Assistant Inspector के बैच में सिर्फ लाल पट्टी होती है|इस रैंक का पुलिस अधिकारी आपको सिर्फ महाराष्ट्र पुलिस में ही देखने को मिलेगा बाकि किसी भी राज्य पुलिस में Assistant Inspector नहीं होता|

Salary of Assistant Inspector: एक Assistant Inspector का प्रारंभिक वेतन लगभग Rs.22,000 तक होता है|

12. Sub-Inspector

Inspector की तरह ही Sub-Inspector को भी आप उसके कंधे पर लगे लाल और नीली पट्टी वाले इस बैच से पहचान सकते हैं लेकिन Sub-Inspector के बैच में सिर्फ 2 स्टार लगे होते हैं|

Salary of Sub-Inspector: भारत में Sub-Inspector का प्रारंभिक वेतन Rs.9,300-34,800 तक होता है इसके साथ Sub-Inspector को 4,200 का ग्रेड पे भी मिलता है|और 7 वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद, एक Sub-Inspector को 35,400 रुपये का प्रारंभिक मूल वेतन और 47,850 का मासिक सकल वेतन तक मिलता है।

13. Assistant Sub-Inspector

Assistant Sub-Inspector भारतीय पुलिस में 1-स्टार अधिकारी होता है|एक Assistant Sub-Inspector को आप उसके कंधे पर लगे इस बैच से पहचान सकते हैं जिसमें कि 1 नीली और 1 लाल पट्टी के साथ 1 स्टार भी लगा होता है|

Indian Police and ranks

Salary of Assistant Sub-Inspector: भारत में Assistant Sub-Inspector का प्रारंभिक वेतन Rs.5,200-20,200 तक होता है| इसके साथ Assistant Sub-Inspector को 2,800 का ग्रेड पे भी मिलता है|

7 वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद, Assistant Sub-Inspector को 29,200 रुपये का प्रारंभिक मूल वेतन और 40,100 का मासिक सकल वेतन तक मिलता है।

14. Head Constable

हेड कांस्टेबल को आप उसके कंधे पर दिए गये इस बैच से पहचान सकते हैं, जिसमें कि 3 पीली पट्टियाँ या फिर बाजू में 3 लाल रंग के तीर जैसे निशान होते हैं|

Head constable

Salary of Head Constable: 6 वें वेतन आयोग के अनुसार हेड कांस्टेबल का वेतन Rs.5,400-20,200 रुपये है और इसके साथ 2,400 रुपये का ग्रेड पे। जो कि 7 वें वेतन आयोग के कार्यान्वयन के बाद 25,500 रुपये प्रति माह और 35,475 तक मासिक सकल वेतन हो जाता है|

15. Senior Constable

सीनियर कांस्टेबल को आप उसके कंधे पर दिए गये इस बैच से पहचान सकते हैं, जिसमें कि 2 पीली पट्टियाँ या फिर बाजू में 2 लाल रंग के तीर जैसे निशान होते हैं|जो कि हेड कांस्टेबल के जैसे ही होते हैं, लेकिन सीनियर कांस्टेबल के कंधे या बाजू पर सिर्फ दो ही पट्टियाँ या तीर होते हैं|

Salary of Head Constable

Salary of Senior Constable: भारत में सीनियर कांस्टेबल का वेतन, 6 वें वेतन आयोग के अनुसार 2,400 रुपये ग्रेड पे के साथ Rs.5,200-20,200 होता है| 7 वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद, वरिष्ठ कांस्टेबल को 25,500 रुपये प्रति महीने का प्रारंभिक मूल वेतन और 35,475 तक मासिक सकल वेतन कमाता है|

16. Constable

पुलिस कांस्टेबल की रैंक भारत की पुलिस फ़ोर्स में सबसे कम रैंक होती है, जो कि Senior Constable के नीचे आते हैं|भारतीय पुलिस फाॅर्स में कांस्टेबल को उसके इस बैच से पहचान सकते हैं|

Indian Police and ranks

Salary of Constable:

6 वें वेतन आयोग के अनुसार पुलिस कांस्टेबल की सैलरी 2,000 रुपये के ग्रेड पे के साथ Rs.5,200-20,200 है।जो कि 7 वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद, 21,700 रुपये प्रति माह तक हो जाती है और मासिक सकल वेतन 30,853 तक हो जाता है|

Information Source: Wikipedia

Indian Police Ranks and salary के बारे में कुछ अंतिम शब्द

तो ये थी complete जानकारी Indian Police Ranks and salary के बारे में|आशा करते हैं कि आपके Indian Police Ranks से जुड़े जो भी सवाल थे आपको उन सभी के जवाव मिल गए होंगे|अगर आपके इसके आलावा भी कोई और सवाल हों तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं|

इसी तरह कि latest सरकारी नौकरी, से जुडी जानकारी और उसकी तयारी से जुड़े study material और टिप्स पाने के लिए जुड़े रहिये हमारे इस ब्लॉग Ur Career Zone के साथ|और इसके साथ ही आप हमें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं|

Follow us on:

Facebook: https://www.facebook.com/urcareerzone/
Instagram: https://www.instagram.com/urcareerzone/
YouTube: https://www.youtube.com/channel/UCc7j_E5RC_PRDS9kV0PAMSQ
Telegram: https://t.me/urcareerzone
Twitter: https://twitter.com/urcareerzone_
Pinterest: https://in.pinterest.com/urcareerzone/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *